छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

कभी यह अनुभव नहीं किया कि जिन राजकीय सेनाओं का मुकाबला वह बडे़ साहस से करता था उसकी पीठ पर एक ऐसा उच्च और महान् राज्य है जिसके सामने भारतवर्ष के सम्पूर्ण राजा महाराजा सिर झुकाते हैं।

अभिमानी राठौर, चैहान तथा कछवाहे भी बारी बारी से सब सिर झुका चुके हैं। राणा प्रतापसिंह के पदाधिकारी भी

छत्रपति शिवाजी 83

इस राज्य का लोहा मान चुके हैं। कन्नौज, दिल्ली, पाटलीपुत्र, मारवाड़ और मेवाड आदि सम्पूर्ण बड़े बडे़ राज्यों का गौरव आदर,सत्कार और धन मुग़ल सम्राट्


246 of 378