छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
101 छत्रपति शिवाजी
इस गीत के अनुसार जैसा कवि ने लिखा है कि बारह अजार सिपाही तानाजी के साथ थे परन्तु इतिहासकारों ने केवल एक हजार का ही वर्णन किया है और यह ठीक प्रतीत होता है।
तानाजी ने अपनी सेना को कई भागों में विभक्त करदिया और कई रास्तों से नियत समय पर किले के नीचे पहुंचने की आज्ञा दे दी।
जब सम्पूर्ण सेना यथास्थान किले के नीचे इकट्ठी हो गई तो तानाजी ने एक चादर बिछाकर पान के दस बीड़े डाल दिये और लालकार कर कहा कि कौन ऐसा वीर है