छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

चुन लिया और सबों ने एक हो ऊपर चढ़ना आरम्भ कर दिया यहां तक कि रस्सी टूट गई,

102 छत्रपति शिवाजी

और सब के सब पृथ्वी पर गिर पड़े। जब तानाजी को यह समाचार मिला तो उन्हें अत्यन्त खेद हुआ और कहने लगे कि केवल रस्सी ही नहीं टूटी प्रत्युत सच पूछो तो हमारे जीवन की लड़ी समाप्त हो गई। चाचा शेलरजी को सम्बोधन कर कहने लगे।

चाचाजी! मेरे लड़के को प्यार करना चाचा ने समझा कि भतीजे का दिल नर्म हो गया और वह फिर इस प्रकार डराने लगा। 500 मनुष्यों


303 of 378