छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

शिवाजी की ओर से उनकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा की गई। इस प्रकार मुग़लों का सूबा खानदेश भी शिवाजी की अधीनता में आ गया। उधर जब औरंगजेब को यह समाचार मिला तो उसने राजा जसवन्तसिंह को लौटने की आज्ञा दे 40000 सेना के साथ महावतखां को शिवाजी का सामना करने के लिए भेजा। औरंगजेब को शंका थी कि सुल्तान मुअज्जम शिवाजी से मेल रखता है और इसमें कुछ भी सन्देह नहीं कि यदि सचमुच यह बात शिवाजी और जसवन्तसिंह जी के मध्य थी तभी जसवन्तसिंह ने शिवाजी को कष्ट देने के लिए उत्साह नहीं दिखाया।


317 of 378