छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
क्योंकि शिवाजी को यह समाचार मिल गया था कि किले में साम्रगी कम है। किले के पास पठानों ने 2000 घोड़े काट डाले थे। प्रतापराव जब सेना लेकर आगे बढ़ा तो उसने देखा कि इखलास खां बड़े उत्साह और साहस से आक्रमण के लिए आ रहा है। प्रतापराव ठहर गया और जिस समय इखलास खां आगे बढ़ा तो प्रतापराव ने भागना आरम्भ कर दिया। मरहठों को भागता देख कर मुसलमान पीछा करने लगे और छिन्न भिन्न हो गये। बस फिर क्या था, प्रतापराव ने उलट कर पुनः चढ़ाई कर दी जिससे मुग़लों