छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

पर अत्यन्त तबाही की मार पड़ी। इस मार काट में मुग़लों के 22 अफसर मारे गये। हजारों मनुष्य कट कर मर गये। कई सरदार घायल हुए और पकड़े गये। इस बड़ी विजय का फल यह हुआ कि मुग़ल सेना, ’सह्यरा’

छत्रपति शिवाजी 107

को छोड़कर औरंगाबाद की ओर हट गई। इस वर्षाऋतु में शिवाजी छोटी छोटी लड़ाइयां लड़ते रहे ताकि सम्पूर्ण दक्षिण प्रान्त में एक राज्य हो जाय। पुर्तगाल वालों से भी कई बार थोड़ी भिड़न्त हुई जिसमें किसी पक्ष की अधिक हानि नहीं हुई।

अंग्रेज भी


320 of 378