छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

बनाया। इस प्रकार भारत का प्रायः सम्पूर्ण दक्षिणी भाग अपने अधीन करके शिवाजी ने एक बहुत बड़ा यज्ञ आरम्भ किया और जून 1674 ई. (अर्थात् 13 ज्येष्ठ सं. 1731 वि.) को गद्दी पर बैठे।

शिवाजी अपना सिक्का तो पहले ही चला चुके थे अब अपने नाम का संवत् भी उन्होंने जारी किया। इस अवसर पर अंग्रेजों से सन्धियां की गई। इस वर्ष शिवाजी के सिंहासनासीन होने के 15 दिन पश्चात् इनकी पूज्य माता जीजाबाई का देहान्त हो गया। अपने पुत्र शिवाजी को गद्दी पर बैठा कर लगभग सारे दक्षिण


328 of 378