छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

का शासक बना कर एवम् अपनी जाति को उच्च गौरव की सीढ़ी पर चढ़ा कर जीजाबाई की आत्मा किसी नये काम के लिए शरीर को त्याग कर चल बसी। इसके पश्चात् एक युद्व पुनः 1675-76 ई. में मुग़लों के साथ शिवाजी को लड़ना पड़ा।

इस युद्व में मुग़लों का अध्यक्ष यद्यपि बड़े साहस के साथ लड़ता रहा तथापि शिवाजी व हेमराव के सामने उसकी एक न चली। इसके बाद शिवाजी ने कई नये किले प्राप्त किये। हेमराव ने नर्मदा और गोदावरी नदी के पार जाकर मुग़ल सल्तनत से अपने को निष्कण्टक


329 of 378