छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

का एक छोटा भाई और था, जिस का नाम ’दुनकाजी’ था और वह अपने बाप की जागीर का मालिक बन बैठा था! शाहजी के जो विश्वासपात्र अधिकारी थे उनमें से ’रघुनाथ नारायण’ उसके पास रही करता था। रघुनाथ नारायण और ’दुनकाजी’ में परस्पर अनबन हो गई। कुछ समय तक तो वह गोलकुण्डा में अबूहुसेन के पास रहा और उसने मदनपन्त से सम्बन्ध पैदा कर लिया तत्पश्चात् शिवाजी के पास चला आया। उसका एक भाई जिसका नाम ’सोमन्त’ था शिवाजी के दरबार में एक प्रधान

112 छत्रपति शिवाजी


336 of 378