छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

उसने अपने राज्य का प्रबन्ध किया। चुने चुने कार्यकत्ताओं को अच्छे अच्छे स्थानों पर नियत करते सारा मण्डल मुरारपन्त के हवाले कर दिया। सन् 1671 ई. के आरम्भ में दक्षिण की ओर चल दिया।

जब हैदराबाद कुछ समीप आ गया तो ’मदनपन्त’ स्वयं शिवाजी की आगवानी के वास्ते आया और बड़े आदर सत्कार के साथ उनको अपनी राजधानी में ले आया। अन्त में शिवाजी और गोलकुण्डा के बादशाह में यह प्रतिज्ञा हुई कि कर्नाटक में जितनी ’शाहजी’ की जागीर है उसके अतिरिक्त जितनी भूमि शिवाजी के हाथ आये


338 of 378