छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

गोलकुण्डा अधीश एक दूसरे की सहायता करेंगे। इस प्रकार मुसलमानी गोलकुण्डा दरबार को दम दिलासा देकर शिवाजी मार्च मास में कृष्णा नदी के पार उतर गये। कुछ दिन तो तीर्थ यात्रा में बीते। तत्पश्चात् कर्नाटक पर चढ़ाई की। मई के प्रथम सप्ताह में मद्रास में जा निकले और गुंजी प्रान्त में पहंुचे जो उस समय बीजापुर के अधीन

छत्रपति शिवाजी 113

था। अमीर खां के पुत्रों ने जो उस राज्य के शासक थे स्वंय ही अपनी इलाका शिवाजी के हवाले कर दिया। शिवाजी ने वहां महाराष्ट्र का शासन और वही


340 of 378