छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
पड़ा, जिस शरीर से उन्होंने ऐसे बड़े बड़े काम किये जिससे भारत का इतिहास भरा पड़ा है। खेद है कि वह शिवाजी अपनी थोड़ी आयु में ही इस संसार से चल दिये कुछ आश्चर्य की बात न थी यदि
118 छत्रपति शिवाजी
शिवाजी कुछ दिन और जीवित रहते तो यवन राज्य की पक्की इमारत को और ठोकर लगाते, परन्तु मृत्यु किसी आवश्यक कार्य की प्रतीक्षा नहीं करती है। संसार में यदि कोई ऐसा समय है कि जिससे किन्न्चित् मात्र भी मोहलत नहीं मिलती तो वह मृत्यु है। शिवाजी के इस प्रकार इस अवस्था