छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

सामना करते हुए बड़े बड़े कार्य किये, ओर नाम पैदा किया, सदैव अपने आपको भंयकर आपत्तियों से बचाया। तुम को उनकी विद्वत्ता एवं गम्भीरता से लाभ उठाने की अनेक अवसर मिलते रहे। मुझ को भी जैसा अवसर मिला मैंने भी उनका यथाशक्ति अनुसरण कर लिया। यह वैरागीपन तुम्हें शोभा नहीं देता। आपने राज्य-कार्य तथा कोषादि ऐसे मनुष्य के हाथ में दे दिये हैं जो समय पड़ने पर सब को पचा जाय। क्या तुम को यह उचित है कि वैराग्य धारण करके अपनी शारीरिक अवस्था का सर्वनाश कर दो,


362 of 378