छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
शिवाजी की सफलता उनकी वीरता पर निर्भर थी। वे ऐसे बुद्विमान थे मानो जादू के पुतले हों। जो मनुष्य एक बार उनके हाथ आया वह कभी भी रूष्ट होकर नहीं गया। शत्रु की सेना से उनकी तरफ अनेक बार हिन्दू व मुसलमान आ मिले परन्तु शिवाजी की सेना से सम्भाजी के अतिरिक्त और कोई शत्रु की सेना से नहीं मिला। शिवाजी अपने धर्म पर अत्यन्त दृढ़ रहते थे। रामायण और महाभारत आदि ऐतिहासिक तथा धार्मिक पुस्तकों के अवलोकन व श्रवण से उनको अधिक प्रेम था। कभी कभी मौका पाकर युद्व-स्थल