छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
सम्बन्धी प्रबन्ध एक ब्राह्यण के आधीन रहता था। सैनिक तथा रसद आदि का प्रबन्ध कमसरियट वाले कर्मचारियों के आधीन था। किले के चारों ओर सफाई आदि के नियम नियन्त्रित थे और जंगली मेहकमों का प्रबन्ध भी उत्तम था।
मैदान का मण्डल- जैसा कि ऊपर कहा गया है कई एक प्रान्तों में विभक्त था। सामान्यतया प्रत्येक प्रान्त की आमदनी एक लाख-सवालाख के लगभग होती थी। प्रत्येक सूबेदार का वेतन 100 के लगभग होता था। कर-प्राप्ति आदि का प्रबन्ध ग्रामीणों एवं ग्रामध्यक्षों के अधीन रहता था। अंगे्रजी