छत्रपति शिवाजी

मूल लेखक

लाला लाजपतराय

सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक

डाॅ. भवानीलाल भारतीय

विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द




सम्पादकीय

लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना


1 of 229

सरकार के समान पृथ्वी की नाप का हिसाब सम्पूर्णतया कागजों में लिखा रहता था। दुर्भिक्ष आदि के समय में तकाबी दी जाती और किस्तों में कर वसूल किया जाता था। दीवानी अभियोग ग्रामों की पंचायत के सुपुर्द (अधीन) रहते थे।

फौजदारी का कार्य सूबेदार किया करते थे। हिसाब किताब सर्वथा स्वच्छ और उत्तम था। वर्ष के अन्त में जांच हुआ करती थी हिसाब जोड़ लगाकर बाकी निकाली जाती थी। जो धन राज्य की तरफ निकलता था तत्काल चुका दिया जाता था।

पैदल सेना में दस सिपाहियों में एक नायक नियत था


375 of 378