छत्रपति शिवाजी
मूल लेखक
लाला लाजपतराय
सम्पादक तथा भाषा-परिष्कारक
डाॅ. भवानीलाल भारतीय
विजयकुमार गोविन्दराम हासानन्द
सम्पादकीय
लाला लाजपतराय अपने युग के महान देशभक्त, राष्ट्रनेता तथा स्वतन्त्रता सेनानी तो थे ही, वे एक सिद्वहस्त लेखक तथा साहित्यकार भी थे। उर्दू और अंगे्रजी उनकी विचाराभिव्यक्ति की प्रमुख भाषाएं थीं। वे पंजाब में जन्में और वहीं उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र रहा। इस प्रान्त में उर्दू का प्रचलन मुसलमानी शासन से लेकर अंग्रेजी हकूमत तक रहा। लालाजी ने अपने प्रमुख ग्रन्थ उर्दू में लिखे हैं। कालान्तर में जब वे राजनीति के क्षेत्र में आये तो उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेना पड़ा। वकालत जैसे व्यस्त व्यवसाय में आकण्ठ मग्न रहने पर भी लालाजी अध्ययन के लिए पर्याप्त समय निकाल लेते थे। महापुरूषों के जीवनचरितों को पढ़ना तथा उन पर मनन करना
मिलता था, सब खजाने में जमा होता था। शिवाजी का गुप्त प्रबन्ध अत्यन्त उत्तम था। उन्हें प्रत्येक स्थान के समाचार सब से पहले मिल जाया करते थे जो सच्चे हुआ करते थे। शत्रु के सेनासम्बन्धी समाचार पूर्णरूप से मिला करते थे जो क्षण-क्षण का समाचार देते थे। इस बात से सम्पूर्ण इतिहासकार सहमत हैं कि शिवाजी के प्रबन्ध में किसी प्रकार की घूस (रिश्वत) आदि नहीं ली जाती थी क्यांेकि शिवाजी स्वयं न्यायी एवं विचारशील पुरूष थे।
इत्यलम् ।